इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

गंगा में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

15 Jan 2026



मीरजापुर, 15 जनवरी (हि.स.)। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगंवा गांव में गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान साथियों के साथ नहाने गया 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मछुआरों और नाविकों की तत्परता से तीन अन्य किशोरों की जान बचा ली गई।


मझिगवा गांव निवासी रिंकू सिंह का पुत्र श्रेयस सिंह अपने तीन साथियों अमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और अतुल सिंह के साथ सुबह करीब दस बजे गांव के पास स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। चारों किशोर नहाते-नहाते अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।


चीख-पुकार सुनते ही पास में मौजूद मछुआरे और नाविक दौड़े और तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन श्रेयस गहरे पानी में समा गया। कुछ देर बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक वह अचेत हो चुका था। परिजन आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने श्रेयस को मृत घोषित कर दिया।


अमन सिंह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अतुल सिंह और सूर्य प्रताप सिंह की हालत स्थिर बताई गई है। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि श्रेयस अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और हाईस्कूल का छात्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Latest News