30 Dec 2025
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर आज गहरी चिंता व्यक्त की है।
मोदी ने कहा कि वर्तमान में जारी राजनयिक प्रयास शत्रुता को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे कारगर मार्ग हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखने और इन्हें कमजोर करने वाले किसी भी कार्य से बचने का आग्रह किया।
मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं। वर्तमान में जारी राजनयिक प्रयास, शत्रुता को समाप्त करने और शांति स्थापित करने का सबसे बेहतर मार्ग हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।"