21 Jan 2026
कन्नौज, 21 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कन्नाैज जिले के हसेरन क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग दंपति बुधवार काे हाथ में इच्छा मृत्यु का पोस्टर लेकर डीएम के दरबार में पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि उनका बेटा प्रॉपर्टी के लिए उनकी ही जान का दुश्मन बन बैठा है। उसकी प्रताड़ना से आहत हाेकर आज वह इच्छा मृत्यु की मांग के लिए यहां आए हैं। हसरैन क्षेत्र के ग्राम भूड़पूर्वा गांव का रहने वाला बाबूराम (80) अपनी पत्नी के साथ डीएम कार्यालय पर इच्छा मृत्यू का पोस्टर लेकर पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से अपना दर्द बया किया। पीड़ित दपंति ने बताया कि उनके तीन अनिल, शिवानंद, देवेंद्र है। वह बीमार रहते है इसलिए शिवानंद खेती किसानी करता है। कर्ज लेकर उन्होंने अनिल और देवेंद्र को पढ़ाया लिखाया। देवेंद्र सिद्धार्थनगर की इटवा तहसील का लेखपाल है। वह दबंगई के चलते उनके नाम 30 बीघा से ज्यादा की जमीन पर अपना कब्जा करना चाहता है, इसलिए उनके साथ मार पीट करता है। उसकी प्रताड़ना से उनका जीना मुश्किल हो गया। इस कारण वे लोग इच्छा मृत्यु मांगने के लिए यहां आए हैं। डीएम ने बुजुर्ग दंपति को भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।