27 Jan 2026
प्रयागराज, 27 जनवरी (हि.स.)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में मौनी अमावस्या के दिन शुरू हुए विवाद के दसवें दिन मंगलवार को संगम की रेती पर संतों ने धुनी पूजा करके विरोध किया। इस संबंध में धुनी पूजा कर रहे कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि हठयोग के माध्यम से संताें ने धुनी तापकर सरकार पर नाराजगी जताई। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि माघ मेला में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज एवं संतों व बटुकों के साथ जिस प्रकार प्रशासन द्वारा व्यवहार किया गया वह धर्म और सनातन विरोधी है। दुख इस बात का है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संत हैं, उनके रहते हुए यह सबकुछ हुआ जाे असहनीय है। मुख्यमंत्री ने अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हम सभी संत धुनी तापकर अधर्म को नष्ट करने के लिए धुनी पूजा किया है।