24 Dec 2025
एडम गिलक्रिस्ट का 24 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में हैं। ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में गिलक्रिस्ट का कीर्तिमान ध्वस्त कर सकते हैं।
Alex Carey: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पहले 3 टेस्ट जीतकर एशेज ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है और अब टीम का लक्ष्य सीरीज में बढ़त को 4-0 करने पर है। एशेज के चौथे टेस्ट का आगाज क्रिसमस के ठीक एक दिन बाद होगा, ऐसे में फैंस बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस की नजरें इस मुकाबले पर ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी पर भी टिकी होंगी, जो मौजूदा एशेज सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। कैरी इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ ट्रैविस हेड हैं। एलेक्स कैरी एशेज 2025-26 में 743 रन बना चुके हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में अगर एलेक्स का बल्ला चलता है, तो वह बहुत बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।