25 Dec 2025
नई दिल्ली, 25 दिसंबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखाः
"मातृभूमि की सेवा में आजीवन समर्पित रहे भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए समाज सुधार के साथ राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के शिक्षा जगत में उनका अतुलनीय योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।"