16 Feb 2026
गाजियाबाद, 15 फरवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजेंद्रनगर के सेक्टर 5 में खेतान पब्लिक स्कूल के निकट रविवार को आधुनिक नेत्र चिकित्सालय सचान आई सेंटर का उद्घाटन किया गया। वैश्विक स्तर पर ख्यातिलब्ध नेत्र सर्जन डॉक्टर अनिल सचान की देखरेख में इसका संचालन किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉक्टर अनिल सचान ने बताया कि इस आई सेंटर में एक ही छत के नीचे आपकी आंखों की सम्पूर्ण देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां पर उपचार के लिए उन्नत तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम है, जो मरीजों को किफायती, सुलभ और विश्वसनीय उपचार मुहैया कराएगी।
डॉ सचान ने बताया कि इस सेंटर में आंखों की कम्प्यूटराइज्ड जांच, मोतियाबिंद की लेजर व फेको सर्जरी, ग्लूकोमा (काला मोतिया) उपचार, रेटिना जांच व लेजर सुविधा, बच्चों की आंखों की विशेष जांच, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस की सुविधा के साथ ही अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी है। जहां अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षित और सटीक उपचार की सुविधा उपलब्ध है।