12 Mar 2026
लातेहार, 12 मार्च (हि.स.)। लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की ईमेल के माध्यम से धमकी मिली है। सूचना मिलने पर गुरुवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस डॉग स्क्वाड टीम के साथ कोर्ट परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली और स्थिति सामान्य बताई है।