03 Feb 2026
जोधपुर, 03 फरवरी (हि.स.)। शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक के पास आमली का बास में एक कारीगर स्वर्ण कारोबारी का 60 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। सोना गोखरू के रूप में था। जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रूपए है। पीडि़त कारोबारी ने अब सदर बाजार थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घोड़ों का चौक के पास आई पुरबियों की गली आमली बास निवासी गौरव पुत्र प्रदीप सोनी सोने चांदी का कारोबार करता है। उसने 60 ग्राम सोने के गोखरू एक कारीगर श्रीमत मांझी को पॉलिश के लिए दिए थे। 9 जनवरी को उसे दिए गए मगर वह बाद में दुकान बंद कर भाग गया। पीडि़त ने अपने स्तर पर काफी उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। अपना फोन भी बंद कर दिया। आरोपी दासपुर मेदनापुर पश्चिम बंगाल का बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।