21 Feb 2026
इंफाल पश्चिम (मणिपुर), 21 फरवरी (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले में अभियान चलाकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पीएससी) के एक कैडर को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान चानंबम हेनबा सिंह उर्फ लांचेनबा (21) के रूप में की गई है। वह इंफाल पश्चिम जिले के इरोइसेंबा मंग हिदेन, लेन नंबर-10 का निवासी है। उसे लांफेल थाने के अंतर्गत तेरा लुक्रम लैराक क्षेत्र से पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा उसके अन्य साथियों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।