22 May 2026
नई दिल्ली, 22 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राष्ट्रपति की ओर से एक्स पर साझा तस्वीरों में सुवेंदु अधिकारी राष्ट्रपति भवन में मुर्मु से मुलाकात करते हुए दिखाई दिए। उपराष्ट्रपति की ओर से एक्स पर जारी तस्वीरों में दिखाया गया, उपराष्ट्रपति भवन में सीएम सुवेंदु अधिकारी राधाकृष्णन से मिले। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने उनको पश्चिम बंगाल को शांति और समृद्धि के मार्ग पर ले जाने तथा 'विकसित बंगाल' और 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने के उनके प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री ने 'एक्स' पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि आज नई दिल्ली में सुवेंदु अधिकारी ने उनसे मुलाकात की।