20 Apr 2026
लखनऊ, 20 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।लोगों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसमस्याओं के शीघ्र और प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए हैं।बड़ी संख्या में समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे।