04 Jun 2026
पश्चिम बर्दवान, 04 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सालानपुर थाना क्षेत्र के मेलाकला मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार की भोर एक भयावह सड़क दुर्घटना में डंपर चालक की जान चली गई। कोयले से भरे डंपर की एक ट्रेलर से टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई, जिससे चालक बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि भोर 4:00 बजे उनको एक मॉर्निंग वॉकर ने कॉल किया कि एक डंपर और टेलर की टक्कर हो गई है और आग लग गई है। घटना की सूचना पाने के बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आज भी बुझाने को लेकर कार्रवाई शुरू की कुछ देर में आपको बुझा दिया गया। घटना को लेकर उन्होंने बताया कि जोरदार टक्कर के कारण से आग लगा है। दुर्गापुर की तरफ से डंपर धनबाद की ओर जा रहा था। धनबाद की ओर जा रहे कोयला लदे डंपर ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और चालक केबिन के भीतर फंस गया। दुर्घटना के कुछ ही क्षण बाद डंपर में आग भड़क उठी। आग तेजी से केबिन तक फैल गई और अंदर फंसा चालक खुद को बचाने में असमर्थ रहा। देखते ही देखते पूरा अगला हिस्सा आग की चपेट में आ गया और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सालानपुर थाना की पुलिस कोश्रदे दी गयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कर दिया।