31 May 2026
धारूहेड़ा, 31 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के पार्षद अमन राव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से आशीर्वाद लिया l अमन राव मात्र 23 वर्ष के युवा पार्षद बने हैं l उन्होंने अपनी शिक्षा बीट बिरला पिलानी से ली है l
उल्लेखनीय है कि चेयरमैन व पार्षदों की शपथ 16 जून के बाद होगी। धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा व नगर पार्षदों की शपथ 16 जून के बाद होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 जून तक पिछले प्रधान का कार्यकाल रहना है। चुनाव भी सदन को भंग किए बिना कराए गए थे। अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 16 जून के बाद ही धारूहेड़ा में चेयरमैन व पार्षद शपथ लेंगे l उसके बाद उप चेयरमैन का चुनाव होगा l उप प्रधान में अमन राव कस्बा की पसन्द है l उनका व्यवहार, मिलनसार, मृदु भाषी हैं लोगों के दिल को छू लेता है l अमन राव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई है l