18 Sep 2026
नोएडा, 18 सितंबर (इद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में आज सुबह को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में आज सुबह को चौथी मंजिल पर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। कोई जन हानि नहीं है। आग के लगने के कारण और आज से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।