07 Aug 2026
नई दिल्ली, 07 अगस्त (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर भारी जाम से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार से शुक्रवार तड़के 4 बजे तकं सफरदगंज में 59.2 मि, पालम में 16.9 मिमी, लोधी रोड़ 60.4 मिमी, अयानगर 26.2 मिमी, पूषा 31.5 मिमी, जफरपुर 25 मिमी, छतरपुर 39 मिमी, जनकपुरी में 13 मिमी और पुष्प विहार में 42 मिमी वर्षा हुई। आज सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक पालम 7.8 मिमी, लोधी रोड 22.6 मिमी, अयानगर 24.4 मिमी, पूषा 6.0 मिमी, छतरपुर 40 मिमी और पुष्प विहार 26.5 मिमी तक बारिश हुई।