10 May 2026
गुवाहाटी, 10 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजग विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को लोक भवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया सहित राजग के कई विधायक भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि असम में भाजपा नेतृत्वाधीन नई राजग सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 12 मई को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।-------
------