19 Sep 2026
मथुरा, 19 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले छाता कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह अकबरपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा टैंपो पलट गया। हादसे में एक महिला सवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही छाता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 घायलों को संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जिस महिला की माैत हुई है उसकी पहचान साेम आश्रम निवासी रागिनी के रुप में हुई है। वहीं, घायल यात्रियाें में कन्नाैज निवासी साेनम तिवारी, अनु अग्निहोत्री,अंजलि तिवारी, मथुरा निवासी, गौरीशंकर, रिद्धि ,राेहतक निवासी विक्की, सक्षम
बदायूं निवासी मनीष, गिरीश बबीता,लोकेश का इलाज अस्प्ताल में चल रहा है।