30 Jul 2026
नोएडा, 30 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नोएडा के थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट मे रहने वाले शिवकुमार यादव मैन पावर सप्लाई करने की फर्म चलाते हैं। वह बीती रात को सेक्टर 121 की सर्विस रोड की तरफ गए। सड़क किनारे कार खड़ी कर पास में एक व्यक्ति से मिलने गए। वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। सीट पर रखा गया बैग चोरी हो गया था। बैग में लैपटाप, सात हजार रुपये, बाइक की चाबी, फर्म के दस्तावेज आदि थे। सामान नहीं मिलने पर फेस तीन थाने में आज पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।