29 Jun 2026
इटानगर, 29 जून (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग वैली जिले के डाम्बुक क्षेत्र में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बीच लापता हुए नौ लोगों में से सात को भारतीय वायु सेना ने सफलतापूर्वक जीवित बचा लिया है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में ये सभी लोग लापता हो गए थे। भारतीय वायु सेना की ओर से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लापता दो अन्य लोगों की तलाश के लिए भारतीय वायु सेना का अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने आज बताया कि शेष लोगों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।