01 Jul 2026
तेहरान , 01 जुलाई (एजेंसी)। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद एब्न अल-रेज़ा ने कहा कि देश की रक्षा, मिसाइल और ड्रोन क्षमताएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक "रेड लाइन" हैं, जिन पर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी। ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल माजिद एब्न अल-रेज़ा ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि उन्होंने सांसदों के साथ बैठक में ईरान के खिलाफ हालिया अमेरिकी-इजराइली आक्रामकता के पहलुओं, उपलब्धियों और विशेषताओं पर जोर दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान की रक्षा, मिसाइल और ड्रोन क्षमताएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक रेड लाइन हैं और ये न तो अभी और न ही भविष्य में बातचीत का विषय होंगी। उन्होंने ईरान की रक्षा, मिसाइल और ड्रोन ताकत को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि इन क्षमताओं का विकास घरेलू क्षमताओं और स्वदेशी तकनीकी क्षमता के आधार पर जारी रहेगा।