04 May 2026
रोहतास , 04 मई (एजेंंसी)। बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मठिया गांव में बीती देर रात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई । मृतकों में एक कैमूर जिले के भगवानपुर का रहने वाला है,जबकि एक नटवार थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया निवासी है। बाकी तीन लोग दिनारा के मठिया गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग चेनारी के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर खड़ी गई बस और पिकअप को अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और दस लोग जख्मी हो गए हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक भाग गया है। मृतकों की सूची अशोक कुमार सिंह 45 वर्ष-ग्राम मठिया पिंटू कुमार 35 वर्ष-ग्राम मठिया रामेश्वर सिंह 38 वर्ष-ग्राम मठिया नटवार थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया निवासी छोटू कुमार 20 वर्ष कैमूर जिला के भगवानपुर निवासी राम बरत सिंह 44 वर्ष शामिल हैं