27 Apr 2026
लखनऊ, 27 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है। शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।