11 Apr 2026
लखनऊ, 11 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें दो जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के मुताबिक, 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन को देवरिया पुलिस कप्तान के पद से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। उनकी जगह पर अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं, प्राची सिंह को सेना नायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से हटाते हुए अम्बेडकर नगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त् किया गया है।