28 Aug 2026
काठमांडू, 28 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज/एजेंसी)। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। इस बीच नेपाल सरकार ने रसुवा जिले से सुरक्षित निकाले गए 32 विदेशी नागरिकों की नामवार सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार इनमें 16 भारतीय, 12 चीनी, दो अमेरिकी और दो इतालवी नागरिक शामिल हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
नेपाल सरकार के अनुसार, रसुवा जिले के अलावा नुवाकोट जिले में भी बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। वहां बाढ़ में फंसे 51 भारतीयों सहित 114 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक नुवाकोट से रेस्क्यू किए गए लोगों की विस्तृत नामावली सार्वजनिक नहीं की गई थी।
रसुवा से जारी सूची के अनुसार भारतीय नागरिकों में नवलेश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, चंदन तिवारी, जितेंद्र राम, नितेश कुमार सिंह सहित चेन्नई के कई श्रद्धालु शामिल हैं। इनके अलावा अमेरिका, इटली और चीन के नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला गया है।
नेपाल प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है। सड़क संपर्क टूटने और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई इलाकों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है।
भारतीय दूतावास भी नेपाल सरकार के साथ समन्वय बनाकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था में जुटा हुआ है। राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचा रही हैं।
नेपाल सरकार ने संकेत दिए हैं कि नुवाकोट से रेस्क्यू किए गए 114 विदेशी नागरिकों की विस्तृत सूची भी जल्द जारी की जाएगी। इसके बाद संबंधित देशों के नागरिकों की पहचान और संख्या का आधिकारिक विवरण सामने आएगा। फिलहाल रसुवा से रेस्क्यू किए गए 32 विदेशी नागरिकों की सूची ही आधिकारिक रूप से सार्वजनिक की गई है, जो इस प्रकार हैः
भारत
अमेरिका (यूएसए)
इटली
चीन
इस सूची के अनुसार कुल 32 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 16 भारतीय, 12 चीनी, 2 अमेरिकी और 2 इतालवी नागरिक शामिल हैं। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है तथा लापता लोगों की तलाश की जा रही है।